Loading

आपसी विवाद में मां बेटे जख्मी

Share this post:-

आपसी विवाद को लेकर मां और बेटे को पींटकर किया जख्मी :पुत्र ने 25 बजार एवं साईकिल छिन लेने का लगाया आरोप
लो
अमरपुर थाना क्षेत्र के धन्नीचक गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला एवं उनके पुत्र जख्मी हो गये। जख्मी महिला इन्दु देवी तथा उनके पुत्र प्रभाष कुमार का प्राथमिक उपचार अमरपुर के रेफरल अस्पताल में किया गया। मामले को लेकर ज़ख्मी प्रभाष कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह दुध बेचकर साईकिल से अपने घर आ रहा था तभी गांव के ही पांडव यादव ,गौतम यादव, सोनु यादव, लुट्टो यादव, राजु यादव, मिठन यादव समेत आधे दर्जन लोगों ने रास्ता रोक लिया एवं मेरे साथ मारपीट करते हुए पास में रखे 25 हजार तथा मेरी साईकिल छिन लिया। सुचना मिलने पर जब मेरी मां इन्दु देवी बीच -बचाव करने आई तो उक्त लोगों ने लोहे की सरिया से प्रहार करते हुए मेरी मां को भी जख्मी कर दिया। जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Related Posts -