दलसिंहसराय में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार तथा बटेश्वर नाथ पांडेय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के कुशल मार्गदर्शन में अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के अध्यक्ष सह एडीजे शैलेन्द्र कुमार एवं सचिव सह एसडीजेएम अभिषेक कुमार के कुशल नेतृत्व में रविवार को पंचायत भवन, मनियारपुर, विद्यापतिनगर के परिसर में कोविड -19 से बचाव हेतु सरकारी मार्गदर्शिका का अनुपालन करते हुए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता अजय कुमार ने आपदा पीड़ितों को मुफ्त विधिक सहायता प्रदान करने हेतु नालसा द्वारा बनाये गए स्कीम के बारे में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं आमलोगों को विस्तारपूर्वक बताया। विधिक जागरुकता शिविर में मुखिया, सरपंच, वार्ड पार्षद, आमलोग तथा पारा विधिक स्वयं सेवक सुभाषचंद्र पासवान इत्यादि ने भाग लिया।






