Loading

शाह का मुज़फ्फरनगर दौरा

Share this post:-

उत्तर प्रदेश के चुनावी संग्राम में शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह मुज़फ्फरनगर जनपद में पहुँचे जहाँ उन्होंने सबसे पहले एक बैंकट हॉल में पहुँचकर सभा को संबोधित किया।

जिसमे अमित शाह ने मंच से बोलते हुए कहा की में दंगो की पीड़ा को भुला नही हूँ, माफियाओ ने प्रदेश को गिरफ्त में ले रखा था,योगी की सरकार बनने के बाद सारे गुंडे यूपी की बाउंड्री के बाहर चले गए, अपराधियो को चुन चुन कर साफ करने का काम किया योगी सरकार ने, अखिलेश को लाज नही आती इतना झूठ बोलते हो, कहते है अपराध बढ़ा हैं,

सपा बसपा पर गया वोट तो माफिया राज आएगा, मुज़फ्फरनगर के दंगे के समय पीड़ितों को आरोपी और आरोपी को पीड़ित बना दिया था, संजीव बालियान को बधाई देना चाहता हु की उन्होंने इंसाफ की लड़ाई लड़ी, अगर वोट देने में गलती की तो दंगो की सरकार लखनऊ की गद्दी पर बैठ जाएगी,

अमित शाह ने अखिलेश ओर जयंत पर तंज कसा, कहा की मतगणना तक साथ साथ है, बाद में अतीक और आजम साथ होंगे और जयंत ग़ायब,

जाट समाज हमारी सेनाओं में भरपूर संख्या में ह, ये वीरो की भूमि हैं,

पाकिस्तान मुकालते में था उसे नही पता था कि यह मोदी प्रधानमंत्री बन गए, तभी पाकिस्तान के घर मे गुसकर आतंकवादियों का सफाया किया, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही देश को सुरक्षित रख सकती है, कोंग्रेस को सरदार पटेल से भी दिक्कत है, मोदी जी ने आसमान छूने वाली पटेल की मूर्ति को स्थापित किया है, भाजपा ने एक लाख 48 हजार करोड़ का गन्ना भुगतान कराया, तय समय से देरी होने पर गन्ने का भुगतान सूद समेत किया जाएगा, अखिलेश भाई जब मुजफ्फरनगर आना तो हिसाब लेकर आना,
अखिलेश तुम तो मुफ्त मुफ्त की क्या बात करते हो बिजली भी नहीं देते, पहले क्या बिजली रानी 24 घंटे आ रही थी,नहीं ना और अब शहर में 24 घंटे और गाँव में २२ घंटे लाईट आ रही है।

इसके बाद अमित शाह नगर का दिल कहे जाने वाले शिव चौक पर पहुँचे,जहाँ उन्होंने पूजा अर्चना की इसके बाद अमित शाह ने पैदल ही भगत सिंह रोड का भर्मण किया और मुज़फ्फरनगर सदर सीट के अपने प्रत्यासी कपिल देव अग्रवाल के लिए जनता को पर्चे भी बाटे,इस दौरान हज़ारो की भीड़ ने अमित शाह का कही पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तो कही महिलाओ के द्वारा तिलक लगाकर अमित शाह का अभिनन्दन किया गया।

इसके बाद अमित शाह मेरठ रोड पर व्यापारी सतीश गोयल के यहाँ खाना खाने के लिए पहुँचे। और फिर यहाँ से वह देवबंद के लिए निकल गये
विशाल प्रजापति
मुज़फ्फरनगर

Related Posts -