Loading

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी के फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Share this post:-

अमरपुर पुलिस के द्वारा क्षेत्र के चंपाथान में चलाई गयी छापेमारी अभियान के तहत उत्पाद अधिनियम के तहत थाने में दर्ज प्राथमिकी के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त चंपाथान गांव निवासी ऐतवारी मुर्मु बताया गया। थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार पुर्व में चंपाथान में चलाई गयी छापेमारी अभियान के तहत ऐतवारी मुर्मु के घर से काफी मात्रा में देशी शराब बरामद किया गया था। मौके से ऐतवारी मुर्मु फरार होने में कामयाब हो गया था। मामले को लेकर ऐतवारी मुर्मु को नामजद करते हुए कांड संख्या 495/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था। गुप्त सुचना मिली की अभियुक्त अपने घर आया हुआ है। सुचना मिलते ही अभियुक्त को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का अस्पताल से कोरोना जांच कराकर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है।

Related Posts -