Loading

बाईक सवार ने अनियंत्रित होकर मकान में मारी टक्कर, चार लोग जख्मी

Share this post:-

अमरपुर थाना क्षेत्र के इंगलिशमोड़ -शंभुगंज मुख्य पथ पर भरको गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक बाईक सवार ने मकान में टक्कर मार दिया। हादसे में बाईक चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गये। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीनों युवक नशे में धुत्त थे। वहीं घटनास्थल पर मौजूद कोलबुजुर्ग गांव निवासी धरम चौधरी तथा तेलिया मोड़ गांव निवासी राहुल कुमार ने तीनों जख्मी को उपचार के लिए अमरपुर स्थित रेफरल अस्पताल लेकर आये जहां डाक्टर रमेश कुमार के द्वारा ज़ख्मी छोटु कुमार, आशीष कुमार तथा भवेश कुमार का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। मामले को लेकर ज़ख्मी के परिजनों ने बताया कि छोटु कुमार अपने अन्य साथियों के साथ बाईक पर सवार होकर अपने गांव शाहकुंड थानाक्षेत्र के गोरगम्मा गांव से भरको गया था जहां से वापसी के क्रम में दुर्घटना घटित हो गयी। जख्मी का उपचार कर रहे डाक्टर ने तीनों जख्मी की स्थिति चिंताजनक बताई है।

Related Posts -