Loading

पैक्स अध्यक्ष की निर्मम हत्या बेहद दु:खद व पीड़ादायक

Share this post:-

समस्तीपुर में शुक्रवार को केन्द्रीय सहकारिता बैंक परिसर में अध्यक्ष विनोद कुमार राय की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पटोरी प्रखंड के दरबा पंचायत निवासी व पैक्स अध्यक्ष शम्भू राय को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सभा के अंत में 02 मिनट का मौन भी रखा गया। पैक्स अध्यक्ष शम्भू राय की निर्मम हत्या पर समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए घटना की तीव्र निन्दा की। उन्होंने कहा कि घटना बेहद दु;खद व पीड़ादायक है। समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष ने कहा कि शम्भू राय बेहद विन्रम व मिलनसार व्यक्ति थे। वे लोकप्रिय समाजसेवी, कुशल पैक्स अध्यक्ष तथा किसानो के सच्चे हमदर्द थे। उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने, अपराधियो को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिजनों को 20 लाख का मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से की है। मौके पर बैंक उपाध्यक्ष सुनील कुमार, सहकारिता बैंक के एमडी ए0 के0 गुप्ता, शाखा प्रबंधक मनीष कुमार वर्मा, लोन वसूली पदाधिकारी सुशील कुमार चौधरी, एक मुश्त समझौता योजना पदाधिकारी जे0 शांडिल्य, पैक्स अध्यक्ष लालबहादुर सिंह, उमेश प्रसाद यादव, सुनील कुमार शोले, जितेन्द्र कुमार राय, पंकज कुमार तथा रंजीत कुमार आदि ने भाग लिया।

Related Posts -