सैयद शाहनवाज हुसैन,राष्ट्रीय प्रवक्ता,भाजपा के बाइट का मुख्य अंश- भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की कई ऐसी विवादित चीजें हैं जिसके लिए उन्हें देश ने माफ किया।अमेरिका के लिए ऐसी परिषद जो भारत के खिलाफ आग उगलती है उसके मंच से जो बातें कही वो देश नकारता है।भारत को बदनाम करने वाली संस्था iimc के कार्यक्रम में जाना नही चाहिए था।इस संस्था के प्रमुख ने भारत विरोधी काम किया है।जिस तरह की गुफ्तगू उस सम्मेलन में की गयी वो कतई सही नही।भारत मे मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित है और इनके लिए नरेंद्र मोदी से बेहतर प्रधानमंत्री कोई हो नही सकता। भारत से अच्छा देश और हिंदू से अच्छा दोस्त नहीं मिल सकता हामिद अंसारी से पूरा देश पूछता है,जिस देश ने इतना सम्मान दिया,नम्बर 2 की कुर्सी दी,आपका जहन भारत के लिए ऐसा क्यों है ये भारत जानना चाहता है।पूरा देश उनकी बातों की आलोचना करता है।उन्होने ऐसे कार्यक्रम में शिरकत कर देश की मर्यादा को तोड़ा है।उनकी किसी सम्प्रदाय में स्वीकार्यता नही है,वे मुस्लिम समाज के नेता कब से बन गए।हामिद अंसारी ने भारतीयों के दिल पर चोट मारा है।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट है।






