Loading

आर्म्स एक्ट के तहत थाने में दर्ज प्राथमिकी के फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Share this post:-

अमरपुर पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर (इटहरी) गांव में चलाई गयी छापेमारी अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट के तहत थाने में दर्ज प्राथमिकी के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रामचंद्रपुर इटहरी गांव निवासी शंकर दास बताया गया। थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार युवक के घर में छापेमारी अभियान के दौरान देशी कट्टा बरामद हुई थी। मामले को लेकर शंकर दास को नामजद करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 276/21 दर्ज किया गया था। मामले में अभियुक्त फरार चल रहा था। गुप्त सुचना मिलने पर अभियुक्त को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में अमरपुर अस्पताल से कोरोना जांच कराकर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है।

Related Posts -