Loading

अमरपुर में चोरों का बढ़ा आतंक

Share this post:-

एक ही रात में दो घरों से नगदी समेत एक बुलेट बाईक चोरी कर हुए फरार
**एक भी घटना का उदभेदन करने में अमरपुर पुलिस नाकाम
लोकेशन बांका
रिपोर्ट संजीव कुमार सुमन
अमरपुर प्रखंड में इन दिनों चोरों का आतंक में बेतहासा वृद्धि हो रही है। चोर आये दिन किसी ना किसी घर को अपना निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर फरार हो रहे हैं। ताजा मामला विगत 25 जनवरी की रात्रि घटित हुई। अज्ञात चोरों के द्वारा एक ही रात में अमरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में दो घरों को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रूपैये की किमती सामान, नगदी समेत एक बुलेट बाईक की चोरी कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पहली घटना थाना क्षेत्र के पवई गांव में घटित हुई जहां चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाते हुए नगदी समेत अन्य किमती सामान लुटकर फरार हो गये। मामले को लेकर पिड़ित पवई गांव निवासी लीला यादव ना बताया कि 25 जनवरी की रात्रि मैं अपने घर में सोया हुआ था। सुबह जब नींद खुली तो मेरे घर का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोरो ने मेरे घर से लकड़ी काटने वाला मशीन, सोनी कंपनी का बाजा, दो मोबाईल एवं शर्ट की जेब में रखे दस हजार की चोरी कर फरार हो गये है। जबकि दुसरी घटना थाना क्षेत्र के महौता गांव में घटित हुई। मामले को लेकर महौता गांव के पिड़ित अभिषेक शर्मा ने बताया कि मैं अपने घर पर ही किराने की दुकान चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा हूँ। रोजाना की भांति 25 जनवरी की रात्रि मैं अपनी दुकान बंद कर अपने घर में सोने चला गया। अगली सुबह जब नींद खुली तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और दुकान में रखे 14 हजार नगदी समेत अन्य सामान गायब हो चुकी थी। तीसरी घटना अमरपुर -भागलपुर मुख्य पथ पर बुच्ची मोड़ के समीप स्थित घट्टु मुर्गा फार्म के पास घटित हुई। जहां अज्ञात चोरों ने फार्म के समीप खड़ी एक बुलेट बाईक की चोरी कर फरार हो गये। मामले को लेकर अमरपुर बंगाली टोला निवासी पिड़ित बाईक के मालिक आनंद कुमार ने बताया कि 25 जनवरी की रात्रि करीब 8 बजे अपने घर बंगाली टोला से घट्टु मुर्गा फार्म गया था जहां मैं अपनी बुलेट बाईक BR 10X 7690 खड़ी कर फार्म पर चला गया। थोड़ी देर के बाद जब वापस आया तो मेरी बाईक गायब हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मैंने अपनी बाईक की हर जगह तलास किया लेकिन बाईक का कहीं पता नहीं चल पाया। तीनों मामलों को लेकर पिड़ितों ने थाने में लिखित आवेदन देकर चोरी हुई सामान की बरामदगी का गुहार लगाई है। विदित हो कि विगत तीन माह के अंदर अमरपुर शहर समेत प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अज्ञात चोरों ने जमकर कहर बरपाते हुए दर्जनों घरों को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम देते हुए आधे दर्जन बाईकों की चोरी कर फरार हो गये हैं। सभी मामलों में पिड़ितों ने थाने में लिखित आवेदन देकर चोरी हुई सामान का बरामदगी की गुहार लगाई है लेकिन पुलिस एक भी घटना का उदभेदन करने में नाकाम साबित हो रही है। हालांकि थानाध्यक्ष बताते हैं कि जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफ़ाश करते हुए चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। लगातार घट रही चोरी की घटना से आम लोगों में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रही है।

Related Posts -