राजगीर स्थित वीरायतन की प्रमुख आचार्य चंदना श्री जी को पद्मश्री 2022 सम्मान से सम्मानित होगी ।
चंदना श्री जी पिछले 53 साल से लोगों की सेवा कर रही है । हर साल उनके जन्मदिन के मौके पर वीरायतन में शिविर लगाकर सैकड़ों लोगों के आंखों का मुफ्त ऑपरेशन किया जाता है । जिसमें जिला ही बल्कि आस पास के कई जगहों से लोग आते हैं । आचार्य श्री जी स्वास्थ्य ,शिक्षा के साथ साथ कई क्षेत्रों में काम कर लोगों की सेवा निःस्वार्थ भाव से कर रही है ।
आचार्य चंदना श्री जी महाराष्ट्र के अहमदनगर की रहने वाली हैं । बिहार को अपनी कर्मभूमि मान मानव सेवा में दिन रात जुटी रहती है ।






