Loading

वीआईपी पार्टी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती के अवसर पर पार्टी के वरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

Share this post:-

पटना के स्ट्रैंड रोड अपने आवास में स्थित ‘जुब्बा सहनी सभागार’ में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती के अवसर पर पार्टी के वरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए का कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी उन महान समाजवादी नेताओं की पांत में आते है जिन्होंने निजी और सार्वजनिक जीवन, दोनों में आचरण के ऊंचे मापदंड स्थापित किए। सादगी के पर्याय जननायक कर्पूरी ठाकुर जी हमारे आदर्श है। उनके विचार पर चलना और उनके सपना को पूरा करने के लिए मै प्रतिबद्ध हूँ।

अतिपिछड़े वर्ग में पहले 82 जातियों का समूह था, बाद में इसमें 50 जातियाँ को और बढ़ाया गया, लेकिन आरक्षण में कोई वृद्धि नहीं की गई। इसलिए हमारी माँग है कि अतिपिछड़ा वर्ग के आरक्षण को 10% बढ़ाया जाए।
हमारी पार्टी ने घोषणा किया था कि वो हर चुनाव में अतिपिछड़ा वर्ग को 33% टिकट देगी। 2019 लोक सभा चुनाव, 2020 बिहार विधानसभा चुनाव एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी पार्टी ने 33% से ज़्यादा टिकट अतिपिछड़ा समाज को दिया है, और आगे भी हर चुनाव में देगी।

निषाद समाज अब किसी भी राजनैतिक दल का पिछलग्गू बनकर नही रहेगा। बिहार का निषाद समाज सोया हुआ शेर था पर अब जाग चुका है। हमारा विचारधारा स्वतंत्र है और दुनिया का कोई भी ताकत या लालच हमें नही झुका सकता। हमनें गरीबी से उठकर मुम्बई जैसे शहर में अपना साम्राज्य खड़ा किया। फिर मैंने बिहार आकर सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से निषाद समाज के लिए एक ऐसी प्लेटफॉर्म बना दिया है कि हमारे आनेवाले पीढ़ी अगर ईमानदारी से कार्य करेंगे तो दुनिया का कोई भी ताकत नही होगा कि उसे झुका दे।
अपना घर, अपना परिवार के भविष्य का फिक्र करना हम सभी का कर्तव्य है। दूसरा कोई नही चाहेगा कि आपका घर आपके बच्चों का भविष्य बेहतर बने।
उत्तर प्रदेश में निषाद समाज के आरक्षण सहित हक-अधिकार की लड़ाई के लिए हमने वीआईपी पार्टी को लॉन्च किया और मजबूती से उत्तर प्रदेश के निषाद भाइयों का दिल जीता। आज उत्तर प्रदेश में निषाद समाज लाखों के संख्या में वीआईपी पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रहे है।

इस मौके पर SC/ST के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पासवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश सहनी, बैद्यनाथ सहनी एवं ब्रहमदेव चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री देवज्योति, बिहार प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिन्द, बिहार प्रदेश युवाध्यक्ष पप्पू चौहान, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीतू निषाद, निषाद विकास संघ के संगठन प्रभारी श्री लालबाबू सहनी, बेगूसराय जिलाध्यक्ष जयजयराम सहनी एवं पार्टी के सभी वरीय पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Related Posts -