Loading

दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के शर्मनाक प्रदर्शन पर राहुल ने दिया बयान,

Share this post:-

केएल राहुल ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो कोई भी कप्तान अपने करियर में कभी नहीं चाहेगा.राहुल बतौर वनडे कप्तान शुरुआती तीन मुकाबले हारने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. इससे पहले वह शुरुआती दो वनडे मुकाबले हारकर अजित वाडेकर, दिलीप वेंगसरकर, कृष्णमाचारी श्रीकांत और मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी पर थे. लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला हारने के बाद राहुल इन चारों से आगे निकल गए. तीसरे वनडे के बाद राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर अपनी बात रखी. राहुल ने कहा कि हमने टुकड़ों में अच्छा खेला. एक टीम के तौर पर हम लंबे समय तक दबाव नहीं बना सके. राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दीपक चाहर ने हमें गेम जीतने का मौका दिया. काफी रोमांचक मुकाबला था, लेकिन निराश हैं कि हम हारने वाले पक्ष रहे. हमने खुद को एक वास्तविक मौका दिया, कुछ ऐसा जिससे हम सीख सकते हैं और बेहतर हो सकते हैं.केएल राहुल ने आगे कहा कि बिल्कुल स्पष्ट है कि हम कहां चूक गए, मैं इससे मैं भाग नहीं रहा हूं. कई मौकों पर हमारा शॉट चयन खराब रहा है. राहुल ने बताया कि गेंद से भी हम लगातार सही एरिया में हिट नहीं कर रहे हैं. हमने टुकड़ों में अच्छा खेला है, लेकिन लंबे समय तक दबाव नहीं बना सके. जुनून और प्रयासों के लिए खिलाड़ियों को दोष नहीं दे सकते.

भारतीय कप्तान ने कहा कि स्किल और स्थिति को समझने के मामले में कभी-कभी हम गलत हो जाते हैं. लेकिन ऐसा होना स्वाभाविक है क्योंकि हमारी टीम में कुछ प्लेयर्स नए हैं. राहुल ने कहा कि वनडे सीरीज में हम कई बार एक ही तरह की गलतियां की हैं. यह विश्व कप के लिए हमारे सफर की शुरुआत है. हम वापस जाने के बाद खिलाड़ियों से कुछ कठिन बातचीत कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका में बहुत अच्छा समय बीता है और वास्तव में अच्छी तरह से हमारा ख्याल रखा गया है. हमने काफी संघर्ष दिखाया है.

Related Posts -