ग्रामीण इलाकों में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने और खुले में शौच व्यवस्था को पूरी तरह बंद कराने को लेकर मोकामा प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय उन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस समारोह में जिला स्तरीय प्रशिक्षकों की टीम ने जन प्रतिनिधियों को जानकारी दी. जन प्रतिनिधियों को अपने वार्ड को स्वच्छ रखने और शौचालय निर्माण कराने पर बल दिया गया. इस समारोह का उदेश्य पंचायत को गंदगी मुक्त बनाना और सुंदर गांव की कल्पना को साकार करना है.






