Loading

हेलमेट फाइन के लिए नहीं आपके सुरक्षा के लिए जरूरी :- डीएसपी

Share this post:-

यातायात और नशा मुक्ति जागरूकता रथ को किया गया रवाना

बिहारशरीफ के सोहसराय एनएच 20पर 17 नंबर के समीप लायंस क्लब ऑफ नालंदा द्वारा यातायात और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को ट्रैफिक डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब भी हमलोग बाइक सवारों को बिना हेमलेट या वाहनों पर बिना सीट बेल्ट पहने लोगों से चालान काटते है तो वेलोग अक्सर हमसे उलझ जाते हैं । यह फाइन ही आपको हेलमेट खरीदने और पहनने के लिए मजबूर करता है । इसके पहन कर बाइक चलाने से आपकी जान बच सकती है । सड़क हादसों में ज्यादातर वैसे लोगों की ही जान जाती है जो बिना हेमलेट के होते हैं । इसके बाद सड़क जाम समेत अन्य तरह के समस्याओं से पुलिस को झूझना पड़ता है । आपकी जान बहुत कीमती है इसे लापरवाही में न गावा बैठे । सड़क पर चलते समय हमेशा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें । और दूसरों को भी पालन करने के लिए प्रेरित करें । मौके पर क्लब के अध्यक्ष अक्षय रस्तोगी ने बताया कि यह जागरूकता रैली 17 नंबर मोड़ से निकल कर कारगिल चौक तक गयी । और जगह जगह लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गयी । कार्यक्रम में डॉ श्याम बिहारी प्रसाद, उपेंद्र कुमार, हृदय कुमार, रवि शंकर कुमार, दिवाकर कुमार रवि बरनवाल, मनीष गुप्ता ,डाक्टर सुबीर, डॉक्टर धीरेंद्र ,डॉक्टर वीरमणि,डॉक्टर अभिषेक, डॉक्टर धनंजय विवेक कुमार ,राहुल कांत, सनी दयाल, रवि कुमार ,सुशील कुमार, अजीत कुमार संजय कुमार मौजूद थे।

Related Posts -