Loading

स्वयं को डॉन बता अक्सर किया करता था फायरिंग, लोगों ने पकड़ कर चखाया मजा ।

Share this post:-

दीपनगर थाना इलाके के डीआरसीसी भवन के समीप गुस्साए भीड़ ने एक युवक को हथियार और कारतूस के साथ पकड़ कर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया । पकड़ा गया युवक इलाके में अक्सर बात बात पर फायरिंग कर वर्चस्व बनाना चाहता था । पुलिस ने उसके पास से 1 पिस्टल,1 जिंदा कारतूस एवं 1 खोखा बरामद किया है । गिरफ्तार युवक इसी थाना इलाके के सिपाह गांव निवासी अरुण प्रसाद का पुत्र सोनू कुमार है। सोनू को अपने ही दोस्त से कुछ विवाद हुआ जिसके बाद वह हथियार के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग कर दी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने सोनू को खदेड़ कर पकड़ लिया और धुनाई कर सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त बदमाश को हिरासत में लेते हुए थाने ले गई।
दीपनगर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने बताया कि गिरफ्त में आया अभ्युक्त मामूली सी बात को लेकर इलाक़े में वर्चस्व स्थापित करने के उद्देश्य से डीआरसीसी के समीप हवाई फायरिंग कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त बदमाश को एक जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, एक खोखा के साथ बुलेट गाड़ी को जप्त कर लिया गया है। युवक खुद को डॉन के नाम से पुकारा जाना पसंद करता है।

Related Posts -