Loading

सेविका एवं सहायिका ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

Share this post:-

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले 20 सूत्री मांगों को लेकर सेविका एवं सहायिका के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड के सभी सेविका एवं सहायिका ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
वही सचिब किरण कुमारी राय ने बताया कि आज हम लोगों ने 20 सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं जो सरकार द्वारा हमें मोबाइल दिया गया है वह मोबाइल खराब पड़ा हुआ है। सरकारी कर्मचारी घोषित करने एवं हम लोगों का जो बकाया मानदेय हैं वह भी सरकार हर महीने पूरा करें और 8 मार्च को हम सभी जिले के सेविका एवं सहायिका जिला में धरना प्रदर्शन करेंगे।

Related Posts -