Loading

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच कानपुर देहात में कल जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Share this post:-

कानपुर देहात में पीएम नरेन्द्र मोदी सोमवार को जनसभा करेंगे. अकबरपुर नेशनल हाइवे के किनारे मैदान में जनसभा स्थल बनाया गया है. प्रशासन युद्ध स्तर पर रैली की तैयारियों में जुटा है. तकरीबन एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. जनसभा में कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ख्याल रखा जाएगा. बता दें कि 30 साल बाद कोई प्रधानमंत्री कानपुर देहात की सरजमीं पर होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कानपुर देहात, कानपुर, बुंदेलखंड के 16 जिलों के प्रत्याशियों की जीत के लिए जनता से अपील करेंगेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए भव्य मंच बनाया गया है. सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. पीएम मोदी की रैली की तैयारी को लेकर एसपी ने 2 दिन पहले से ही जनपद कानपुर देहात में डेरा डाल दिया है. जिस मैदान में पीएम मोदी की जनसभा होनी है. उस मैदान के इर्द-गिर्द लगभग 200 परिवारों को चिन्हित कर उनके मोबाइल फोन नंबरों को लेकर एसपीजी उन नंबरों को ट्रैक भी करवा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से सुरक्षा के लिहाज से ये कदम उठाये गए हैं.

Related Posts -