Loading

समस्तीपुर जिला के रोसरा प्रखंड थाहर बसरिया पंचायत बैधनाथपुर में किसान द्वारा रोड जाम कर धान लो या जान लो का नारा लगाकर किसानों ने बिहार सरकार को अपनी आवाज़ पहुंचा ने की कोशिश की

Share this post:-

समस्तीपुर जिला के रोसरा प्रखंड थाहर बसरिया पंचायत बैधनाथपुर में किसान द्वारा रोड जाम कर धान लो या जान लो का नारा लगाकर किसानों ने बिहार सरकार को अपनी आवाज़ पहुंचा ने की कोशिस की वही लोगों ने रोड जाम कर चाय बनाकर लोगों को पिलाते रहे हैं बताते चलें कि इन दिनों धान की खरीदारी पैक्स अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा था क्योंकि दिनांक 15 फरवरी 2022 के बाद ऐप जिससे ऑनलाइन धान खरीदी जाती है उसे बंद कर दिया जाएगा यही वजह है कि पैक्स अध्यक्ष ने सीसी लिमिट ज्यादा होने की वजह से धान की खरीदारी ज्यादा होने की वजह से और सरकार द्वारा कोई लाभ ना देने की वजह से पैक्स अध्यक्ष ने धान खरीदना बंद कर दिया है ऐसे में किसान रोड जाम कर प्रदर्शन करते हुए अपनी भड़ास निकाली रोड जाम होने की वजह से सैकड़ों लोग सुबह से अपनी गाड़ी खड़ा कर अहम काम को नुकसान करके कतार में खड़े रहे किसानों ने मांग किया कि अगर धान की खरीदारी नहीं की गई तो हम लोग रोड पर ही जाम कर जरूरत पड़ी तो जान भी दे देंगे किसानो मे शामिल हुए गुलाम जिलानी अरविंद कुमार जोशी नवीन कुमार चौधरी सचिन कुमार चौधरी लालबाबू यादव रमाकांत यादव विनीत कुमार चौधरी अमित कुमार चौधरी राजीव चौधरी अविनाश चौधरी समेत हजारों लोग शामिल थे।

Related Posts -