Loading

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

Share this post:-

औरंगाबाद के बारुण -नबीनगर रोड के छोटकी नरारी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है ।घटना औरंगाबाद जिले के नरारी थाना क्षेत्र की है ।इस घटना में बाइक सवार तीन युवकों को डम्फर ने रौंद दिया है । इस घटना में तीनों युवकों की मौत मौके पर ही हो गई । मृतकों में सुशील राजवंशी और प्रेम चंद और अमित शामिल है । तीनो युवक बडेम ओपी क्षेत्र के कांकेर में रहने वाले बताये जा रहे है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो युवक बाइक पर सवार होकर बारुण से अपने गाँव कांकेर जा रहे थे इसी दौरान नरारी थाना क्षेत्र के छोटकी नरारी के पास पीछे से आ रहे डम्फर ने बाइक सवार तीनो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया है जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है । घटना के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है । गौरतलब है कि वहीं सदर अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया और समय पर इलाज नहीं मिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर इलाज नहीं मिल पाया। और सदर अस्पताल में चिकित्सक कर्मियों ने अपने जान बचाकर भाग गया ।

Related Posts -