अमरपुर पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के कठैल गांव में छापेमारी अभियान के तहत सड़क लुटकांड के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक कठैल गांव निवासी बांके सिंह बताया गया। थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार कठैल भाया पुनसिया मुख्य मार्ग पर लुटकांड को लेकर युवक के खिलाफ अमरपुर थाने में कांड संख्या 272/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था। जिसमें युवक फरार चल रहा था। गुप्त सुचना मिलने पर युवक को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक का अस्पताल से कोरोना जांच कराकर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है।






