Loading

सड़क दुर्घटना में तीन शराबी हुआ ज़ख्मी

Share this post:-

अमरपुर -बांका मुख्य पथ पर खेमीचक गांव के बीडी एकेडमी स्कुल के समीप सड़क दुर्घटना में बाईक सवार तीन युवक ज़ख्मी हो गये। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बांका की और से एक बाईक पर तीन युवक सवार होकर तेजगति से अमरपुर की और आ रहे थे अचानक बीडी एकेडमी स्कुल के समीप अवस्थित ब्रेकर पर बाईक अनियंत्रित होकर पलट गयी जिस कारण बाईक पर सवार तीनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों युवक नशे में धुत्त थे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों जख्मी को उपचार के लिए अमरपुर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर विधासागर के द्वारा जख्मी अमरपुर थाना क्षेत्र के बनहारा गांव निवासी सोनु गोस्वामी, हीरू गोस्वामी तथा करण गोस्वामी का प्राथमिक उपचार कर सोनु गोस्वामी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। वहीं घटना की सुचना मिलने पर अमरपुर थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार अस्पताल पहुंच कर करण गोस्वामी तथा हीरू गोस्वामी को पुछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

Related Posts -