पुर्वी चम्पारण के घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकिय मघ्य विघालय श्रीपुर कसवा के प्रांगण में विघालय शिक्षा समिति के तत्वावधान में शिक्षा सुधार अभियान कार्यक्रम का आयोजन मुखिया उदय सोनम जायसवाल के द्वारा किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुखिया इन्दु देवी ने किया तथा मंच संचालन शिक्षक सुनील यादव ने किया । कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया उदय सोनम जायसवाल, प्रभारी प्रधानाध्यापक इन्दु कुमारी , उपमुखिया इन्दु देवी, सचिव गीता देवी , पिंकी देवी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । मुखिया के द्वारा राजकीय मघय विघालय श्रीपुर कसवा को आघुनिकरण के साथ ही सभी सुविधाओं से लैस करने के उद्देश्य से गोद लिया है साथ ही समाज में बच्चों को उत्साहित करने के उद्देश्य से इस सत्र मे अपने पुत्र उत्तम जायसवाल को इसी विघालय में पढ़ने हेतु भेजने का घोषणा किया । छात्रों और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए मोतिहारी से शिक्षक जगदीश प्रसाद, अनिल मिश्रा , शम्भु प्रसाद,मोसाफिर राय ,को मुख्य रुप से बुलाया गया था जिन्होंने छात्रों और अभिभावकों को शिक्षा का उद्देश्य बताया । इस अवसर पर सभी शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया । मौके पर उदेश यादव ,सर्वलाल यादव , राजु बैठा, शिक्षक मोहन राम मघुप ,ललन साह सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे।






