Loading

विवाहित महिला से संबंध के कारण पति ने कराई थी दवा कारोबारी पप्पू की हत्या, हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार।

Share this post:-

(पटना)
रिपोर्ट:- विवेक शर्मा

पटना: राजधानी पटना के पालीगंज बाजार में रामनवमी के दिन (10 अप्रैल) को दवा कारोबारी पप्पू यादव की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या  कर दी थी. मामले में एक आरोपी हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. पप्पू की हत्या विवाहित महिला से अवैध प्रेम संबंध में किया गया था. हत्याकांड का मास्टर माइंड महिला का पति बताया जा रहा है. हत्या के बाद से वह फरार चल रहा है. पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस
कर पप्पू हत्याकांड का खुलासा किया.पकड़े गये आरोपी की पहचान अरवल जिला निवासी विकास कुमार के रूप में की गयी है. विकास के पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया है. पालीगंज एएसपी ने बताया कि पप्पू यादव का जिस औरत के साथ अवैध संबंध/प्रेम प्रसंग था उसका पति फुनू कुमार इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है. फिलहाल वह भी हत्या के बाद से फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही.
 एएसपी ने कहा कि हत्या को लेकर पिछले डेढ़ महीने से फुनू कुमार और उसका अन्य साथी पप्पू यादव को टारगेट किए हुए था. इसी बीच रामनवमी के दिन पप्पू यादव जब चाय पीने के लिए दुकान पहुंचा तो पहले से घात लगाए विकास कुमार मौजूद था. उसके बाद कमलेश और फुनू बाइक से मौके पर पहुंचा और पप्पू यादव पर गोलीबारी करने लगा. गोलीबारी में पप्पू यादव की मौत हो गयी थी. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार था. जांच के क्रम में विकास को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया.
हत्या के पीछ बालू कारोबार भीः गिरफ्तार विकास ने पूछताछ में पूरे मामले का कई खुलासा किया. एएसपी अवधेश सरोज ने बताया कि पप्पू यादव की हत्या के पीछे अवैध संबंध के अलावा बालू कारोबार से जुड़ा हुआ है. दवा के अलावा पप्पू बालू कारोबार से भी जुड़ा हुआ था. एएसपी ने कहा कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी फुनू कुमार और उनका एक अन्य अपराधी साथी अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगा. पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है.

बीते 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन पालीगंज में दिनदहाड़े चाय पीने के दौरान पप्पू यादव की बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए बड़े आराम से फरार हो गए थे. मृतक पप्पू यादव के छोटा भाई विमल कुमार ने अज्ञात के खिलाफ पालीगंज थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था. हत्याकांड के विरोध में पालीगंज में दवा कारोबारी सहित अन्य कारोबारियों ने तीन दिनों तक बाजार पूरी तरह से बंद रखा था. इसके अलावा कैंडल मार्च निकालकर विरोध किया गया था.

Related Posts -