Loading

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में आए गेंडे की मौत

Share this post:-

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में आए गेंडे की मौत हो गई है। गेंडे की शव गोनौली वन क्षेत्र के चंपापुर के समीप मंगलवार को खेत में पड़ा मिला। मौत की सूचना पर सभी टाइगर रिजर्व के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर गेंडे की मौत के कारणों का पता करने में लगे हुए हैं। वाल्मीकि नगर वन संरक्षक डॉक्टर नेसमनी के ने बताया कि गेंडे की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारी मौत के कारणों का पता कर रहे हैं। उन्होंने बताया की गेंडा 15 दिन पहले उत्तर प्रदेश के तरफ चला गया था। वहां पर इसकी एक्टिविटी बनी हुई थी। आज मौत की सूचना मिली है। 

 

VTR प्रशासन लगा हुआ था। आने के साथ ही गेंडा ने एक व्यक्ति को मारकर घायल भी कर दिया था। जिसके बाद VTR से निकलकर यूपी के रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया था।

Related Posts -