Loading

लता मंगेश्कर ने क्यों नही की शादी

Share this post:-

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की खबर ने संगीत प्रेमियों को गमजदा कर दिया है। जिनके प्यार भरे नगमों को सुनकर हर चेहरे पर मुस्कान आती थी, आज वही गाने आंखों को नम कर रहे हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लंबे समय से भर्ती सुरों की रानी लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं हैं।
सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर ने अपनी जादुई आवाज से लोगों को दिल में जगह बना ली थी और उनके प्यार भरे नगमे प्रेमियों को उत्साहित कर दिया करते थे। इतने प्रेम से परिपूर्ण गीत गाने के बावजूद क्या लता मंगेशकर की जिंदगी में कभी प्रेम ने दस्तक दी ? ऐसा नहीं है कि उन्होंने कभी प्रेम नहीं किया था। उनकी भी प्रेम कहानी शुरू हुई थी लेकिन वह किन्हीं वजहों से पूरी ना हो सकी।

बीबीसी के साथ बातचीत में लता मंगेशकर ने कहा था कि किशोर दा भी उनको चाहते थे। कई बार किशोर कुमार लता का पीछा करते-करते स्टूडियो तक गए थे। मगर यह बात लता को पसंद नहीं आई और उन्होंने इसको लेकर शिकायत भी की थी। हालांकि, लता को तबतक ये पता नहीं था कि वो किशोर कुमार हैं।
लता मंगेशकर को दिवंगत क्रिकेटर और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह से प्रेम हो गया था, जो डूंगरपुर के महाराजा भी थे। जब एक बार लता मंगेशकर क्रिकेट देखने स्टेडियम गई थीं, तब उन्हें महाराजा राज सिंह पसंद आ गए थे और राज भी लता की आवाज से बखूबी वाकिफ थे। कहा जाता है कि कुछ पारिवारिक कारणों के चलते राज सिंह डूंगरपुर और लता मंगेशकर की शादी नहीं हो पाई थी छोटी उम्र में पिता को खोना और बड़ी बहन होने कारण लता मंगेशकर पर कम उम्र मे जिम्मेदारियां आ गई थी। बता दें, जब लता 13 वर्ष की थीं तब ही उनके पिता (1942) का देहांत हो गया था। इस वजह से भी लता ने अपनी शादी के बारे में गंभीरता से नहीं सोचा था।

Related Posts -