रोहतास से रूपेश कुमार की रिपोर्ट,
रोहतास जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक पेट्रोल पंप मैनेजर से 15 लाख की लूट की गई घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवंदिया इलाके की है ।
बताया जाता है कि दो की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर उपेंद्र सिंह से लूट की घटना को अंजाम दिया मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है जानकारी के मुताबिक अपाची बाइक पर सवार दो की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर से 15 लाख की राशि लूट ली और मौके से फरार हो गए मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि पैसा लूटने के बाद अपराधी बाइक से डेहरी की ओर निकल गए मैनेजर के हल्ला करने के बाद लोग वहां जुट गए उसके बाद घटना की सूचना मैनेजर ने पेट्रोल पंप मालिक को दी ।
मैनेजर उपेंद्र सिंह के मुताबिक वो बैंक में पैसा जमा कराने जा रहा थे, तभी करवंदिया इलाके में दो अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और छीना झपटी करने लगे उसके बाद रुपये लूटकर वहां फरार हो गए घटना के बाद व्यवसायी वर्ग में आक्रोश है वहीं दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है जिले के सभी थाना की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है पुलिस ने शहर से निकलने और प्रवेश करने वाली सड़कों पर वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है ।






