Loading

राजगीर में युवक को मारी गोली, जानें घटना

Share this post:-

राजगीर थाना क्षेत्र के नूनही गांव में सोमवार को बदमाशों ने 28 वर्षीय युवक को गोली मार दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजन आनन-फानन में जख्मी विवेक कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाए। जहां से चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। गोली युवक के जांघ के समीप लगी है। जिससे उसका प्राइवेट पार्ट भी जख्मी हो गया।
घटना का कारण दो पक्षों के झगड़ा में बीच-बचाव करना बताया जा रहा है। जख्मी के चाचा तरुण महतो ने गणेश यादव को आरोपित कर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आरोपों में बताया गया है कि कृष्णा यादव का उनके भतीजे गणेश यादव से झगड़ा हो रहा था। शोर सुन विवेक दोनों के बीच सुलह कराने पहुंचा। उसी दौरान बदमाश ने युवक को गोली मार दी। गोली की आवाज मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए गांव से फरार हो गया। हथियार के डर से ग्रामीण उसे खदेड़ कर पकड़ने का साहस नहीं कर सकें। थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। झगड़ा का बीच बसहव करने पर हहतन को अंजाम दिया गया।

Related Posts -