मोतिहारी से सामने आई है जहाँ बम बनाने के दौरान बम ब्लास्ट कर गया । मामला मोतिहारीं शहर के रिहायशी इलाके के श्री कृष्ण नगर मुहले कि है ।
जहां भाड़े के मकान में रहे रहे एक युवक द्वारा बम बनाने का कार्य किया जा रहा था जिसमे युवक ने लगभग आधा दर्जन बम बनाकर तैयार किया था जिसमे एक बम ब्लास्ट कर गया । बम ब्लास्ट करते ही पूरे इलाके में दहसत फ़ैल गई । जिस माकन के छत पर बम ब्लास्ट किया उस ओर मुहले वासी दौड़े तभी बिच बम बनाने वाला युवक फरार हो गया । घटना के बाद मौके पर सदर डीएसपी व एसपी दल बल के साथ मौके पर पहुचे और पूरी घटना की जँच की । इस बीच पुलिस ने 5 जिन्दा बम व दो कारतूस बरामद किया जिसमें बरामद बम को पानी में डाल निष्क्रिय किया गया ।
इस मामले में बम बनाने वाले युवक को पुलिस ने चिन्नहित कर लिया है और गिरफ़्तारी के लिये टीम भी गठित कर दी गई है । वही इस मामले में मोतिहारी एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिये बम बनाया जा रहा था जिसकी तहकीकात कि जाएगी ।






