Loading

मुख्यमंत्री के गृह प्रखण्ड हरनौत के 35 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा! रामचंद्र की सेना मे सभी का हुआ स्वागत . .

Share this post:-

मुख्यमंत्री के गृह प्रखण्ड हरनौत के 35 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा!

एक तरफ जनता दल यू के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश कार्यसमिति और राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के नाम पर औपचारिकताएं की जा रही हैं वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के गृह प्रखंड हरनौत से पार्टी के 35 से अधिक सक्रिय सदस्यों ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।।
देकर इस डूबते हुए जहाज से खुद को बाहर निकाल लिया है ! पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा पार्टी के सर्व शक्तिमान नेता और मुख्यमंत्री जी के लिए तोहफा है या सबक इसकी समीक्षा तो उन्हें और उनकी पार्टी के तथाकथित महापुरूषों को ही करनी चाहिए! बहरहाल इस्तीफा की कौपीं प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी गयी है।
इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह जी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व मे आगे काम करने का संकल्पलिया है। “रामचन्द्र की सेना” इन सभी कर्मठ और संघर्षशील साथियों का स्वागत किया है…
इस्तीफा देने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव सेवादल राजेश कुमार, पूर्व सेवादल कार्यालय सचिव पप्पू कुमार ,श्रमिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला महासचिव परदेसी कुमार ,श्रमिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला सचिव रवि कुमार, श्रमिक प्रकोष्ठ पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हरनौत अभिनंदन कुमार ,नीतू देवी ( सक्रिय सदस्य ) राजकुमार राम सरपंच हासन चक , मुकेश कुमार पूर्व जिला महासचिव, सेवादल , शिशुपाल कुमार पंचशील नगर, राकेश कुमार , नरेंद्र प्रसाद सिंह, फूल कुमारी ,संजीव कुमार, ,मृत्युंजय कुमार ,अनिल कुमार ,संजीत राम ,संजय कुमार, राजीव कुमार, सीमा देवी के साथ लगभग 35 जनता दल यू के सक्रिय सदस्य थे

Related Posts -