Loading

माँ के श्राद्ध कार्यक्रम में पैतृक घर गया था परिवार, नकदी सहित तीन लाख के जेवरात की चोरी

Share this post:-

आए दिन बदमाश चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं बावजूद पुलिस प्रशासन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रही है चोरी के उद्भेदन नहीं होने के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और नित्य दिन मकान और दुकान को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला हिलसा थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले का है। जहां पीड़ित धर्मेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू अपने मां के श्राद्ध कर्म में पैतृक गांव जिले के ऑंगारी थाना क्षेत्र के गौच्छीचक गए हुए थे। बंद घर को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने सोमवार की रात मौका पाकर मुख्य दरवाजे सहित पांच कमरे का ताला तोड़ घर में रखे दर्जन नगदी सहित तीन लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया घटना की जानकारी आज उन्हें पड़ोसियों के द्वारा मिली जब घर आकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था अंदर सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर जाकर जांच में जुट गई है जल्द ही मामले का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts -