Loading

मणिपुर में उपद्रवी हिंसा में बिहार के रहनेवाले सुनालाल कुमार और दशरथ कुमार की हत्या पर मुख्यमंत्री मर्माहत

Share this post:-


बिहार डेस्क

पटना, 15 दिसम्बर 2024 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मणिपुर में उपद्रवी हिंसा में बिहार के

गोपालगंज जिले के रहनेवाले सुनालाल कुमार और दशरथ कुमार की हत्या से मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने मणिपुर में बिहार निवासियों की हत्या पर गंभीर चिन्ता व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत स्व० सुनालाल कुमार और स्व० दशरथ कुमार के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की है। साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति की जानकारी लेने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुँचाने के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ करने का निर्देश दिया है।

Related Posts -