Loading

बेलागंज बालू माफियाओं के राजनीतिक संरक्षण का हो पर्दाफाश- पप्पू यादव

Share this post:-

 

गया 02 मार्च, जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव ने कहा कि बिहार के हर विभाग में माफियाओं का कब्जा हो गया है, सरकार पंगु हो गई। सुशासन के नाम पर चल रहे सरकार में जंगलराज से अधिक खौफ में जीने के लिए लोग मजबूर हैं। माफिया और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और सरकार की पुलिस असहाय और निर्दोष ग्रामीणों पर लाठियां बरसा रही है।

पाप्पू यादव ने बालू माफियाओं को सत्तापक्ष और विपक्ष का समर्थन प्राप्त हैं. बेलागंज कि घटना बहुत ही शर्मनाक और क्रूर हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। पप्पू यादव ने कहा कि सरकार टेंडर माफियाओं से पैसा मिलती हैं। 75 विधायकों वाला विपक्ष सदन में मौन हैं. यह सदन मुर्दो और नपुंषकों का हैं. जाप 07 मार्च बेलागंज के सवाल पर गवर्नर हाउस मार्च करेंगे. हाईकोर्ट जाएंगे. सत्ता पक्ष और विपक्ष की मिली भगत से आम जनता त्रस्त हैं. मैं दोषी पुलिसकर्मियों को नहीं छोडूंगा. जाप गांव वालों के मांगों के साथ है . सरकार पहले बांध बनाए फिर खनन करें।

कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार कन्हैया ने किया।

जाप प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि बिहार सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैंपुलिस प्रशासन माफियाओं के इशारे पर सैकड़ों महिला, वृद्ध और नाबालिक लड़कियों को हाथ-पैर बांधकर पिटाई करती है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी सत्ता पक्ष और विपक्ष ने नेताओं के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है। हमारी पार्टी दोषी प्रशासनिक अधिकारियों व बालू माफियाओं पर जबतक करवाई नहीं किया जाता है तबतक आंदोलन करेगी।

 

ससुपपोर्ट अभिषेक कुमार

गया

Related Posts -