Loading

बांका:-शिव महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कलश शोभायात्रा के साथ शुरू

Share this post:-

रिपोर्ट संजीव कुमार सुमन
बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्लीकित्ता पुल्दीपनाथ महादेव मंदिर परिसर में गुरूवार को शिव महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया । कलश शोभायात्रा में बल्लीकित्ता सहित आसपास गांव के 351 महिला शामिल हुई । जो पुल्दीपनाथ महादेव मंदिर परिसर में कथावाचक सत्यनारायण बाबा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भराई अनुष्ठान पुरा किया गया । जिसके बाद कलश शोभायात्रा चौधरी स्थान, विशु राउत मंदिर, काली स्थान से बल्लीकित्ता चौक हनुमान मंदिर, दुर्गा स्थान होते हुए पुरे गांव का भ्रमण कर कथा स्थल पर पहुंचा । जहां पुरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ कलश का स्थापना कार्य किया गया । वहीं सप्ताह ज्ञान यज्ञ में आचार्य अविनाश कापरी पत्नी के साथ थे । इस अवसर पर अमर कुमार अमर, आशा देवी, साधुशरण कापरी, सुनील कापरी, धन्नंजय पासवान, राजेंद्र पासवान सहित आयोजन समिति के सदस्य साथ थे ।

Related Posts -