Loading

बांका-जनता दरबार में पुराने तीन मामलों का किया गया निष्पपादन

Share this post:-

बांका
अमरपुर थाना परिसर में शनिवार को जमीन विवाद की निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचल सीआई गयादीन यादव एवं थाने में पदस्थापित सअनि अजय कुमार उपस्थित थे। शनिवार के दिन क्षेत्र के गोरगम्मा गांव निवासी अरविंद चौधरी, चिरैया गांव की बीबी अंगुरा खातुन, शोभानपुर की रीना देवी, मु जियाउल रहमान, सिहुड़ी गांव निवासी सीताराम दास एवं बेलाटिकर गांव निवासी तिलोतमा देवी ने अपने विपक्षियों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। सभी आवेदनों का अंचल सीआई ने बारिकी से अवलोकन करते हुए विपक्षियों को अगले शनिवार के दिन जनता दरबार में उपस्थित होने का नोटिस निर्गत करने का निर्देश मौजुद कर्मियों को दिया। मौके पर अंचल सीआई ने बताया कि शनिवार के दिन जमीन विवाद से संबंधित पुराने तीन विवादों का निपटारा कर दिया गया है। इस मौके पर थाने में पदस्थापित पुलिस कर्मियों समेत फरियादी गण उपस्थित थे।

Related Posts -