Loading

बगहा- पूर्व मंत्री ने होली मिलन में गाया गीत, संजय जायसवाल ने कांग्रेस-मायावती पर कसा तंज।

Share this post:-

बगहा
विनय बिहारी ने विधायकों को बताया हिजड़ा:बगहा में पूर्व मंत्री ने होली मिलन में गाया गीत, संजय जायसवाल ने कांग्रेस-मायावती पर कसा तंज।

‘नीतीश राज में बिहार के विधायक हिजड़ा हो गए हैं।’ यह कहना है बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और लौरिया के बीजेपी विधायक विनय बिहारी का। उन्होंने शनिवार को बगहा में आयोजित सर्वदलीय होली मिलन समारोह में जब यह बात कही उस समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे समेत कई स्थानीय लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम में होली गीतों के साथ ही हंसी-ठिठोली का दौर चल रहा था। इसी दौरान पूर्व मंत्री ने एक होली गीत के माध्यम से यह बात कह दी। भोजपुरी में एक दोहा सुनाते हुए उन्होंने कहा, ‘पद पक्षी आ क्षेत्र पिंजड़ा हो गईल, नीतीश जी के राज में विधायक लोग हिजड़ा हो गईल।’
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा, ‘यूपी चुनाव जीतना ही हमारे लिए होली की खुशी है।’ तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ‘बाबा ने सबका ख्याल रखा है। मायावती अकेली थी तो उनको एक सीट और कांग्रेस के भाई-बहन को 2 सीट दी है।’

विनय बिहारी भोजपुरी के चर्चित गायक और गीतकार रहे हैं। उन्होंने अपने पिता के कहने पर राजनीति में कदम रखा। वह बिहार सरकार में कला-संस्कृति मंत्री रह चुके हैं। वे एक बार हाफ पैंट पहनकर विधानसभा आने की वजह से चर्चा में आए थे। हाल ही में एक लड़की के गायब होने के मामले में भी उनका नाम आया था।

Related Posts -