अमरपुर थाना परिसर के समीप थाने में पदस्थापित महिला दारोगा भावना झा एवं सहायक अवर निरीक्षक महेश्वर पासवान के नेतृत्व में मास्क चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बिना मास्क पहने 21 लोगों से पचास रूपैया की दर से दस सौ पचास रूपैया का जुर्माना राशी की वसुली किया। मौके पर महिला दारोगा ने आम लोगों को मास्क पहनने की कड़ी हिदायत दिया। उन्होंने बताया कि मास्क पहनने से संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है इसिलिए घरों से बाहर निकलने समय चेहरे पर मास्क अवश्य पहननी चाहिए।






