अमरपुर थानाध्यक्ष एवं थाने में पदस्थापित सअनि खुर्शीद आलम के द्वारा थाना क्षेत्र के जैठोर मंदिर के समीप चांदन नदी तट पर चलाई गयी छापेमारी अभियान के तहत बालु लदी एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। हालांकि पुलिस वाहन को देखते ही चालक फरार होने में कामयाब हो गया। थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार अवैध खनन रोकने को लेकर क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सुचना मिली की जैठोर मंदिर के समीप स्थित चांदन नदी तट से बालु उठाव किया जा रहा है। सुचना मिलते ही चांदन नदी तट पर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिस दौरान बालु लदी एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया हालांकि ट्रैक्टर चालक पुलिस वाहन को देखकर फरार होने में कामयाब हो गया। जब्त ट्रैक्टर के संबंध में उच्च अधिकारियों को सुचना देते हुए खनन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है






