Loading

पश्चिम चंपारण ज़िला के बगहा से है जहां आग लगने से दर्ज़नों घर व लाखो का सामान जलकर खाक

Share this post:-

बगहा,
पश्चिम चंपारण ज़िला के बगहा से है जहां आग लगने से दर्ज़नों घर व लाखो का सामान जलकर खाक हो गए हैं ।

बताया जा रहा है कि यूपी बिहार सीमा पर स्थित जगिरहां पंचायत के भतहवा गांव में लगी भीषण आग में लाखों का नुकसान हुआ है। इस आग की चपेट मे आने से क़रीब दर्जनभर घर जलकर ख़ाक हो गए हैं।

इधर ग्रामीणों द्वारा सूचना पर पुलिस औऱ स्थानीय लोग कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं घर में रखे लाखों रुपए के सामान जलकर पुरी तरह नष्ट हो गए हैं जिसके गांव में चीत्कार कोहराम मचा है।

आपको बता दें कि खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग तेज़ पछिया हवा के कारण देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर कई घरों को अपने चपेट में ले लिया है । अगलगी की यह घटना बगहा के ठकराहां थाना क्षेत्र के भातहवां गांव की है ।

अब अग्नि पीड़ित सरकार औऱ प्रशासन से मदद के साथ मुआवजे की मांग कर रहे हैं । वही इसकी पुष्टी करते हुए बगहा अनुमंडल पदाधिकरी ने कहा की मामले की जांच के लिए अंचलाधिकारी को भेजा गया है । अग्नीपिडित को सरकार द्वारा जो भी सहायता होगी वह दिया जायगा ।

Related Posts -