पटना जेडीयू कार्यालय में 3 और 4 सितंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक का आयोजन… ये बैठक बेहद अहम मानी जा रही है. सीएम नीतीश कुमार ने राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक से पहले कहा कि जो प्रदेश में देखा, अब देश में दिखेगा..
ऐसा माना जा रहा है कि देशभर से प्रतिनिधि आएंगे. अगले 2 दिनों तक चलेगा. 4 सितंबर को राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी. माना जा रहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूत करने के लिए सांगठनिक तौर पर बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं.






