Loading

पटना के राजेन्द्र नगर स्टेडियम गोलम्बर पर अमर शहीद जुब्बा सहनी जी की प्रतिमा का निर्माण

Share this post:-

पटना के राजेन्द्र नगर स्टेडियम गोलम्बर पर अमर शहीद जुब्बा सहनी जी की प्रतिमा का निर्माण

बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग मंत्री, अशोक चौधरी ने आज राजेन्द्र नगर स्टेडियम गोलम्बर पर अमर शहीद जुब्बा सहनी जी की प्रस्तावित प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया एवं वहाँ चल रहे प्रतिमा निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री ने सम्बंधित पदाधिकारियों से बात कर निर्माण के ससमय व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु यथोचित दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर माननीय मंत्री के साथ बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिवशंकर निषाद, बिहार प्रदेश जदयू के महासचिव छोटू सिंह, प्रदेश सचिव रंजीत कुमार झा, राजेश तिवारी, ओम प्रकाश सेतु सुबोध यादव, बिहार प्रदेश युवा जदयू के उपाध्यक्ष परिमल राज एवं श्री जितेन्द्र मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Related Posts -