Loading

पटना-अवैध पार्किंग के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया।

Share this post:-

पटना-जिलाधिकारी के निर्देश पर पाटलिपुत्रा बस टर्मिनल बैरिया में अपरिचालित वाहनों की अवैध पार्किंग के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 16 अपरिचालित वाहनों से कुल ₹45000 के जुर्माना राशि की वसूली की गई। जांच टीम में जिला परिवहन पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी आईएसबीटी, मोटरयान निरीक्षक तथा चौकी प्रभारी शामिल थे। परिसर में वाहनों की अवैध पार्किंग के विरुद्ध जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी को भी वाहनों की अवैध पार्किंग की अनुमति नहीं है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए जुर्माना की राशि की वसूली की जाएगी।

Related Posts -