Loading

नुक्कड़ नाटक के जरिये आग से बचाव के लिए आम लोगों को किया गया जागरूक

Share this post:-

अमरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार के दिन जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन बांका के नेतृत्व में आर्यभट्ट फाउंडेशन ट्रस्ट बौंसी के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिये आग से बचाव के लिए आम लोगों को जागरूक किया। आम लोगों को जागरूक करते हुए अग्निशमन विभाग के प्रभारी पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि आग लगने के बाद घबराने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। खाना बनाने के दौरान दो बाल्टी पानी भरकर रखना चाहिए साथ ही गीला कपड़ा या गीला बोरा रखे। गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद सिलैण्डर पर गीला कपड़ा डाल देनी चाहिए। सिलैण्डर लेने के पुर्व सिलैण्डर की जांच अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने आम किसानों से खेतों में पराली नहीं जलाने की अपील किया। मौके पर कलाकारों ने पछुआ हवा चलने के कारण सुबह नौ बजे तक एवं संध्या छह बजे के बाद भोजन बना लेनी चाहिए। इस मौके पर अग्निशमन विभाग के कर्मी अरविन्द कुमार, सुनील यादव, उपेन्द्र सिंह ,राजकिरण कुमार, गृहरक्षक आलोक कुमार, धनंजय यादव, सुमन सिंह समेत कलाकार अशोक सिंह, प्रभाष कुमार, बजरंग साह, धनंजय सिंह, किशोर कुमार, नेहा कुमारी, निधि कुमारी, ब्रहमदेव कुमार व आम लोग उपस्थित थे।

Related Posts -