Loading

निरहुआ का New look

Share this post:-

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत चुके हैं. वह अपनी फिल्मों की वजह से फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं. निरहुआ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपनी आने वाली फिल्म्स की फैंस को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते रहते हैं. साथ ही वह अपने वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जो पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं. निरहुआ ने इस बार एक नए लुक में अपना वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो गया है. इस वीडियो में निरहुआ लहंगा-चोली पहनकर डांस करते नजर आ रहे हैं.

निरहुआ ने अपनी आने वाली फिल्म नाच बैजू नाच से अपना लुक शेयर किया है. ये निरहुआ की आने वाली फिल्म है. इस फिल्म से उन्होंने अपना लुक शेयर किया है. वीडियो में निरहुआ लहंगा-चोली पहनकर डांस करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने येल्लो और ब्लू कलर का लहंगा पहना हुआ है. निरहुआ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- नाच बैजू नाच. नया लुक. इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटिड हूं चाचू.निरहुआ का ये लुक देखकर सेलेब्स काफी एक्साइटिड हो गए हैं. कई सेलेब्स और फैंस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने कमेंट किया. उन्होंने लिखा- ए छमिया, चलती क्या 9 से 12. वहीं एक फैन ने कमेंट किया- मुझे चक्कर आने लगे. निरहुआ के लुक की हर जगह तारीफ हो रही है. एक फैन ने लिखा- झक्कास, बहुत अच्छे लग रहे हो भाइया.


वर्कफ्रंट की बात करें निरहुआ अपनी फिल्म नाच बैजू नाच के सेट से तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. वह आए दिन अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं. उनका ये लुक देखने के बाद फैंस अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जल्द ही उनकी दुल्हा हिंदुस्तानी, आई मिलन की रात जैसी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं.

Related Posts -