Loading

नालंदा – युवक का अपहरण कर जबरन कराया पकड़ौआ विवाह , जांच में जुटी पुलिस

Share this post:-

नालन्दा-खुदागंज थाना क्षेत्र के जहाना बगीचा गांव के ठाकुरबाड़ी के पास से बदमाशों ने एक युवक का शादी के लिए अपहरण कर लिया। जहानाबाद जिला के हुलासगंज थाना क्षेत्र स्थित पुनीत बिगहा गांव निवासी विजय कुमार के पुत्र विकास रंजन को अगवा करने के बाद बदमाश उसे ओकरी थाना क्षेत्र के मंडई गांव ले गये। वहां युवक की जबरन शादी करवा दी। परिजन की सूचना पर खुदागंज पुलिस ने युवक को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया गया है। युवक को बरामद कर परिजन के हवाले कर दिया गया है।

Related Posts -