Loading

नालंदा: बेस्ट अचीवर अवार्ड से सम्मानित हुए ऋषभ कश्यप

Share this post:-

नालंदा जिले के परवलपुर निवासी ऋषभ कश्यप आज फैशन वर्ल्ड का जाना माना नाम है। मॉडलिंग में कई उपलब्धियां ऋषभ के नाम है। इनके नाम से एक नई उपलब्धि बेस्ट अचीवर अवार्ड जुड़ा है। रिशव को 100 फैशन वीक करने पर बेस्ट अचीवर अवार्ड 2022 मिला है। इन्होंने अपने डेढ़ साल के करियर में 100 फैशन वीक पूरा किया है। साथ ही ये 50 से भी ज्यादा कार्यक्रम को जज भी कर चुके हैं। इन्होंने अपना 100वां फैशन वीक देहरादून में बाइट 22 फेब स्टारवुड होटल में बतौर डिजाइनर विपिन अग्रवाल के शो स्टॉपर बनकर किया। ये 2019 में एमआर इंडिया पॉपुलर, एमआर उत्तर प्रदेश सहित 100 से भी ज्यादा अवार्ड जीत चुके हैं। बता दें कि इनके पिता रौशन कुमार व्यवसायी हैं।

Related Posts -