Loading

नप बीहट क्षेत्र में समता मूलक समाज का हो निर्माण — बबीता देवी। ताइक्वांडो खिलाड़ी ने दिखाया अपना करतब।

Share this post:-

नप बीहट क्षेत्र में समता मूलक समाज का हो निर्माण — बबीता देवी।
ताइक्वांडो खिलाड़ी ने दिखाया अपना करतब।

नगर परिषद बीहट क्षेत्र में विकास के साथ साथ समता मूलक समाज का निर्माण हो। इसके लिए सबको मिलकर काम करने की जरूरत है। उक्त बातें बुधवार को नप बीहट के बैनर तले बरौनी प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शहीद नीरज स्मृति सभागार में बिहार दिवस पर आयोजित बिहार गौरव सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए नप बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी ने कही। उन्होंने कहा नप बीहट पहली बार बिहार दिवस पर पत्रकार, खेल, सांस्कृतिक कला, विद्वान सहित अन्य क्षेत्रों के 43 लोगों को सम्मानित किया गया। ताकि नप बीहट के युवा आगे आएं और बेहतर नप बीहट के निर्माण में अपनी भूमिका अदा करें।

नीरज स्मृति सभागार में आयोजित बिहार गौरव सम्मान समारोह में पत्रकारिता एवं हिन्दी साहित्य क्षेत्र में डा रामचन्द्र सिंह चन्द्रेश, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष विनोद कर्ण,जिला पत्रकार संघ कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, आनंद कुमार, यदुनंदन पासवान, राहत रंजन सहित कई पत्रकार हुए सम्मानित..

Related Posts -