Loading

द ब्लूबेल्स इंटरनेशनल स्कूल के टॉपर्स को किया गया सम्मानित।

Share this post:-

रिपोर्ट:- विवेक शर्मा

विक्रम प्रखंड के अख्तियारपुर गांव स्थित द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल में टॉपर्स सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिक्रम थाना सर्किल इंस्पेक्टर नागेश्वर सिंह उपस्थित रहे। नागेश्वर सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि हम सबको अपने जीवन में सफल होने के लिए स्पष्ट दिनचर्या का निर्धारण करना बेहद आवश्यक होता है। विद्यार्थी जीवन में एक लक्ष्य का होना और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जी तोड़ मेहनत करना हमारी नियति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा बचपन भी बेहद मुफलिसी और संघर्षों से भरा था, पर मैं कभी इन चीजों से डरा नहीं बल्कि डटा रहा और आज मैं आप सबके सामने हूं। विद्यार्थी को कभी भी अपने जीवन में समस्याओं से घबराना नहीं चाहिए।संबोधन के पश्चात उन्होंने विद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा के टॉपर्स को सम्मानित किया। एजुकेशनल इंचार्ज एके सिंह ने बताया की एनुअल एग्जाम में बच्चों ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विद्यालय के 35% बच्चों ने 90% से भी अधिक नंबर लाया है। वहीं 88% बच्चे फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं। विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन से बेहद खुश हैं और भविष्य में अपने इस प्रदर्शन को अगले स्तर तक ले जाने के लिए प्रयासरत हैं।
मौके पर विद्यालय के निदेशक लव कुश शर्मा, वीरू शर्मा, अमरेश सिंह ,उमेश सिंह ,रामानुज यादव ,रोशन, विपुल, मिंकु, नवनीत, कुंदन द्विवेदी , विवेकानंद जी ,मांडवी निकिता ,मिता ,रिंकल, हेमा, छवि निधि, गुड्डी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Posts -