Loading

दो बाईक की आमने -सामने की टक्कर में बाईक सवार एक छात्रा जख्मी 

Share this post:-

अमरपुर थाना क्षेत्र के सिहुड़ी -कासपुर ग्रामीण मुख्य पथ पर दो बाईक की आमने- सामने की टक्कर में बाईक पर सवार एक छात्रा जख्मी हो गयी ।परिजनो ने जख्मी छात्रा को उपचार के लिए अमरपुर स्थित रेफरल अस्पताल लेकर आये जहां डाक्टर मयंक विधार्थी के द्वारा ज़ख्मी छात्रा रिंकु कुमारी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। अस्पताल परिसर में मौजूद जख्मी छात्रा के भाई सोनु कुमार ने बताया कि अपनी बहन को इंटर की परीक्षा दिलाने अमरपुर थाना क्षेत्र के खेमीचक गांव स्थित बीडी एकेडमी स्कूल आया था जहां दुसरी पाली की परीक्षा दिलाकर अपनी बाईक से सिहुड़ी -कासपुर होते हुए अपने घर तेलिया लौगांय जा रहा था। तभी खुर्द कोल गांव के समीप सामने से आ रही बाईक सवार ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया। जख्मी छात्रा का उपचार कर रहे डाक्टर ने बताया कि हादसे में छात्रा के सिर पर गहरी चोट आई है जिसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया हैं

Related Posts -