अमरपुर थाना क्षेत्र के कटोरिया गांव में अवर निरीक्षक सुनील कुमार के द्वारा चलाई गयी छापेमारी अभियान के तहत थाने में दर्ज प्राथमिकी के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त कटोरिया गांव निवासी मु डबलु बताया गया। अवर निरीक्षक सुनील कुमार से मिली जानकारी के अनुसार युवक पर अमरपुर थाना में हमला करने के आरोप में कांड संख्या 252/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था। मामले में युवक फरार चल रहा था। गुप्त सुचना मिलने पर युवक को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक का अस्पताल में कोरोना जांच कराकर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है।






