Loading

तिरंगे में लिपटा पहुंचा आनंद का पार्थिव शरीर , गांव पहुंचते ही मचा कोहराम 

Share this post:-

परवलपुर प्रखंड के ओड़ाबिगहा गांव निवासी सुजीत लाल के पुत्र सीआरपीएफ जवान आनन्द की  ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालत में गोली लगने मौत हो गयी। गुरुवार को जब तिरंगा में लिपटा उसका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया | महिलाओं की चीख पुकार से पुरे गांव का माहौल गमगीन हो गया | मृतक जवान आनंद जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में तैनात था । परिजनों की माने तो पिछले 3 माह पूर्व वह छुट्टी पर गांव आया था | इसके बाद वह होली में घर आने का वादा किया था | इसके पूर्व उसकी मौत की खबर आ गयी |  सीआरपीएफ के अधिकारी की माने से उनके अपने गन से गोली चलने से मौत की बात बतायी जा रही है | अधिकारी सभी बिंदुंओ पर जांच में जुटे हैं | मृतक की 2 पुत्री और 2 पुत्र हैं | पत्नी बच्चों के साथ शव से लिपट कर जब रोना शुरू किया | यह देख सभी लोगों की आंखे नम हो गयी |

Related Posts -